ग्वालियर में बुधवार की रात सीजन की सबसे गर्म: न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री पर पहुंचा, हवा में नमी की कमी से बढ़ी गर्मी – Gwalior News

ग्वालियर में बुधवार की रात सीजन की सबसे गर्म:  न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री पर पहुंचा, हवा में नमी की कमी से बढ़ी गर्मी – Gwalior News




ग्वालियर का मौसम लगातार बदल रहा है, जिसके कारण दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। बुधवार को ग्वालियर में इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। रात का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही हवा में नमी की मात्रा भी काफी कम हो गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह 10 बजे से ही तेज धूप और गर्मी का असर महसूस होने लगा। भीषण गर्मी के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर भी अपेक्षाकृत सन्नाटा दिखाई दे रहा है। 3-4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और किसानों को अपनी फसलों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। डॉक्टरों की सलाह-अधिक पेय पदार्थ लें डॉक्टरों ने गर्मी से बचाव के लिए लोगों को अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। साथ ही दोपहर के समय हल्का भोजन करने और खाने में पानी की मात्रा अधिक रखने की बात कही गई है। विशेषज्ञों ने धूप में बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढकने की भी सलाह दी है, ताकि सीधे धूप के संपर्क से बचा जा सके।



Source link