घर में अकेली नाबालिग से दुष्कर्म: शादी में गए थे माता-पिता; भाई के दोस्त ने किया गलत काम; आरोपी गिरफ्तार – Chhindwara News

घर में अकेली नाबालिग से दुष्कर्म:  शादी में गए थे माता-पिता; भाई के दोस्त ने किया गलत काम; आरोपी गिरफ्तार – Chhindwara News




छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब पीड़िता के माता-पिता शादी समारोह में गए हुए थे और लड़की घर पर अकेली थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसी दौरान पीड़िता के भाई का एक दोस्त घर में घुस आया। उसने जबरदस्ती करते हुए लड़की को घर के पीछे पेड़ के पास ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जुन्नारदेव थाने में पदस्थ उप निरीक्षक अंजना मरावी ने बताया कि यह घटना 9 मार्च की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link