दतिया में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह: एजेंसी में सर्चिंग करने पहुंचा प्रशासन, गोदाम में 600 से अधिक सिलेंडर पाए अधिकारी बोले- पर्याप्त स्टॉक – datia News

दतिया में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह:  एजेंसी में सर्चिंग करने पहुंचा प्रशासन, गोदाम में 600 से अधिक सिलेंडर पाए अधिकारी बोले- पर्याप्त स्टॉक – datia News




दतिया में गैस सिलेंडर की कमी की फैल रही अफवाहों के बीच गुरुवार रात प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने लरायटा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर जांच की। टीम ने गोदाम का ताला खुलवाकर घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टॉक की गिनती कराई, जिसमें मौके पर 600 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध पाए गए। जांच के दौरान अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था की भी जानकारी ली। एजेंसी संचालक ने बताया कि फिलहाल गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ताओं को बुकिंग वाले दिन ही होम डिलीवरी के जरिए सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली
जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम एसडीएम संतोष तिवारी और खाद्य विभाग की ओर से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राजेश जाटव ग्वालियर-झांसी हाईवे पर ग्राम लरायटा रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पहुंचे थे। यहां स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जांच की गई। दरअसल, ईरान-इजरायल युद्ध की खबरों के बीच जिले में गैस सिलेंडर की कमी और बुकिंग में परेशानी को लेकर लोगों के बीच चर्चा फैल रही थी। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की। जांच में गोदाम में पर्याप्त स्टॉक मिलने के बाद अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।



Source link