ओंकारेश्वर में अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद का मामला सामने आया हैं। नगर परिषद स्टाफ के साथ ठेला व्यवसायी महिला और उसके दो बेटों ने मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना गुरूवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, विवाद ऐश्वर्या होटल के पास हुआ है। मांधाता पुलिस के मुताबिक, मामले में नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक नीरज रावत ने शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी रेखाबाई, विक्रम व राजेंद्र के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में राजस्व निरीक्षक नीरज रावत ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान रेखाबाई, विक्रम और राजेंद्र को नींबू पानी का ठेला हटाने के लिए बोला गया था। जिनके द्वारा कार्रवाई में सहयोग करने की अपेक्षा विवाद किया गया। स्टाफ के साथ गाली-गलौज की गई। कार्रवाई में शामिल सीएमओ मोनिका पारधी, नगर परिषद की कर्मचारी ज्योति व मुस्कान के साथ झूमाझटकी की गई। इधर, टीआई अनोक सिंधिया ने बताया कि, फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच कर रहे है।
Source link