Last Updated:
कुंभ में फूल और माला बेचकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी मोनालिसा भोंसले ने शादी कर ली है. उनके विवाह से परिवार बिल्कुल भी खुश नहीं है और उनके पापा जय सिंह भोंसले ने वापस आने की गुहार भी लगाई है. वहीं कई लोग इसे मोनालिसा का निजी फैसला भी बता रहे हैं. अब इस पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की भी राय सामने आई है.
मोनालिसा की शादी पर बोले देवकीनंदन ठाकुर
रिपोर्ट-शैलेंद्र सिंह/इंदौर
इंदौर में सनातन क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया. इसमें शामिल होने के लिए प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर भी पहुंचे. इस टूर्नामेंट में कुल 8 प्रदेशों की टीम हिस्सा रही हैं और इसमें 10-10 ओवर के मैच होंगे. मैच के माध्यम से युवाओं को नशे से दूरी बनाए रखने की सलाह और सनातन की महत्वता को बताने का काम किया जा रहा है. यहां पर देवकीनंदन ठाकुर ने मोनालिसा की शादी पर भी बात की.
मोनालिसा भोंसले की शादी पर क्या बोले देवकीनंदन ठाकुर
मोनालिसा भोंसले की शादी को लेकर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि पहले सनातन के सबसे बड़े केंद्र के माध्यम से उन्हें सोशल मीडिया पर ख्याति दिलवाई गई और बाद में उन्होंने एक युवक जो कि मुस्लिम है. उससे विवाह किया. कहीं यह सनातन को बदनाम करने का बड़ा षड्यंत्र तो नहीं है.
सरकार से कर डाली ये बड़ी मांग
देवकीनंदन ठाकुर की सरकार से बड़ी मांग करते हुए कहा कि दूसरे धर्म के लोग हिंदू युवक युवतियों से शादी करें. उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन सरकार को एक कानून लाना चाहिए कि जो भी अन्य धर्म के युवक युवती, अगर हिंदू युवा युवतियों से शादी करेंगे. उसके बाद उनका धर्म हिंदू होगा, यदि ऐसा होता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है. वरना एक दिन ऐसा भी आएगा कि ना आप सवाल कर पाओगे और ना मैं जवाब दे पाऊंगा. सबको मूक दर्शक बनाकर बैठना होगा.
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि आज का युवा सनातन से दूर हो रहा है. नशे और गलत रास्तों की ओर युवा जा रहे हैं. इस तरह के खेलों के माध्यम से युवाओं को सनातन के रास्ते पर लाना और उन्हें सनातन की महत्ता बताना है. हमारा लक्ष्य सनातन की बात को एक करोड़ युवाओं तक पहुंचाने का है, क्योंकि क्रिकेट युवाओं का सबसे प्रिय खेल है. यही कारण है क्रिकेट के माध्यम से युवाओं को सनातन से जोड़ने का काम किया जा रहा है.
सनातन प्रीमियर लीग में विजेता टीम को मिलेगा 31 लाख रुपए का इनाम
सनातन प्रीमियर लीग में अलग-अलग दिन अलग-अलग धर्मगुरु आयोजन में शामिल होंगे. विजेता टीम को 31 लाख का पुरस्कार मिलेगा. वहीं उप विजेता की टीम को 15 लाख रुपए दिए जाएंगे. इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज क्रिकेटर को कार दी जाएगी.