पाकिस्तान की टीम को मिला अभिषेक शर्मा जैसा खूंखार ओपनर, आमिर ने बताया नाम

पाकिस्तान की टीम को मिला अभिषेक शर्मा जैसा खूंखार ओपनर, आमिर ने बताया नाम


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान की टीम को मिला अभिषेक शर्मा जैसा खूंखार ओपनर, आमिर ने बताया नाम

Last Updated:

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बताने वाले पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अब उनके जैसा ओपनर ढूंढ निकाला है. बांग्लादेश के खिलाफ माज सदाकत की बल्लेबाजी देखने के बाद आमिर ने कहा, अगर इस 20 साल के लड़के को अच्छे से ट्रेनिंग दी जाए तो ये अभिषेक शर्मा जैसा खूंखार बैटर बन सकता है.

Zoom

मोहम्मद आमिर ने कहा माज सदाकत बन सकते हैं पाकिस्तान के अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली. भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी से पूरी दुनिया के गेंदबाजों में दहशत फैली हुई है. पाकिस्तान की टीम में भी उनके जैसे बैटर को तैयार करने की कवायत शुरू हो चुकी है. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 75 रन की पारी खेलने वाले माज सदाकत को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने इसकी पहल भी कर दी है. जिस मोहम्मद आमिर ने अभिषेक को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान स्लॉगर बताया था वही माज को भारतीय ओपनर जैसा बताने में लगे हैं.

20 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज माज सदाकत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 46 गेंद में 75 रन बनाए. उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली टीम के लिए करो या मरो के मुकाबले में 163.04 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए. माज की शानदार बल्लेबाजी ने पाकिस्तान में खूब सुर्खियां बटोरीं और उन्हें पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से भी बड़ी तारीफ मिली.



Source link