150 साल पुराने श्रीराम मंदिर से दानपेटी ले गया चोर: सीसीटीवी में रुमाल से चेहरा ढके दिखा युवक, प्रसादी भी लेते दिखा – Khargone News

150 साल पुराने श्रीराम मंदिर से दानपेटी ले गया चोर:  सीसीटीवी में रुमाल से चेहरा ढके दिखा युवक, प्रसादी भी लेते दिखा – Khargone News




खरगोन जिले के नर्मदा तट खल बुजुर्ग में स्थित 150 साल पुराने श्रीराम मंदिर में शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे अज्ञात बदमाश ने दानपेटी चोरी कर ली। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंदिर के महंत बालकदासजी महाराज ने बताया कि युवक मंदिर परिसर में आया और दानपेटी चुरा ले गया। उसने अपना चेहरा रूमाल से ढक रखा था। चोरी के बाद प्रसादी लेकर गया युवक
चोरी के बाद उसने मंदिर में बांटी जा रही खिचड़ी प्रसादी भी ली और आराम से बाहर निकल गया। महंत के अनुसार, दानपेटी लगभग छह महीनों से नहीं खोली गई थी, इसलिए इसमें कितनी राशि थी, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। मंदिर में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार चढ़ावा देते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद खलटांका पुलिस चौकी ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज मंगवा लिए हैं और आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के बाहर कुछ युवक अक्सर शराब पीते हैं और जुआ भी खेलते हैं, जिससे मंदिर परिसर का माहौल प्रभावित होता है।



Source link