Last Updated:
Online Booking Stopped: गैस की किल्लत होने की वजह से अब चूल्हे और सिगड़ियों भट्ठियों का समय लौट रहा है अधिकांश घरों से लेकर होटल दुकानों तक ऐसा होते दिखाई दे रहा है. गैस की कीमत की वजह से कोयला का व्यापार में दो-तीन गुना ज्यादा बिक्री होने लगी है.
Online Booking Stopped: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से तेल और गैस का संकट बना हुआ है. सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक को हटा दिया है लेकिन गैस एजेंसियो पर अभी भी लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं लोग प्रचंड गर्मी में अभी धूप में सिलेंडर के लिए जद्दोजहद करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सागर में तो अब हालात यहां तक बन चुके हैं कि चाय की दुकान से लेकर चौपाटी रेस्टोरेंट और होटल बंद होने लगे हैं. इधर, गैस सिलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है, एजेंसियों के जो नंबर जारी किए गए हैं. वह लग नहीं रहे या फिर फोन रिसीव नहीं हो रहा है और जो लोग एजेंसी पर पहुंच रहे हैं उन्हें यहां के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है. गैस की किल्लत होने की वजह से अब चूल्हे और सिगड़ियों भट्ठियों का समय लौट रहा है अधिकांश घरों से लेकर होटल दुकानों तक ऐसा होते दिखाई दे रहा है. गैस की कीमत की वजह से कोयला का व्यापार में दो-तीन गुना ज्यादा बिक्री होने लगी है.
लकड़ी कोयला विक्रेता उमेश दक्ष ने बताया कि बताया कि वह हर रोज औसतन डेढ़-पौने दो क्विंटल कोयला बेचते थे, अब तीन क्विंटल जा रहा है. साबूलाल मार्केट में कोयला के थोक व्यापारी विनोद ने बताया कि पत्थर के कोयले की डिमांड अचानक बढ़ी है. 2 क्विंटल दिन जगह अब 6 क्विंटल कोयला जा रहा है. सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्होंने हफ्ते भर पहले 10 दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग की थी पेमेंट कर दिया था लेकिन अभी तक सिलेंडर उनके घर नहीं पहुंच पाया है जबकि नियम है कि ऑनलाइन बुकिंग की 24 घंटे के अंदर डिलीवरी हो जानी चाहिए.
8 साल बाद घर पर जला चूल्हा
स्नेह नगर निवासी मीरा यादव ने बताया कि उनका सिविल लाइन स्थित एचपी गैस एजेंसी का कनेक्शन है. ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद 5 मार्च को पेमेंट भी किया, लेकिन अब तक गैस सिलेंडर की डिलेवरी नहीं हुई है. ब्रजगोपाल पटेरिया ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले गैस की बुकिंग कर दी थी. घर में गैस खत्म है, लेकिन सिलेंडर की डिलेवरी अब तक नहीं हुई. गोपालगंज निवासी मालती ने बताया कि चार दिन गैस खत्म हुए हो गए हैं. बुकिंग की थी सिलेंडर नहीं मिला तो आज लाइन में लगे हैं. 8 साल बाद हमने घर पर चूल्हा जलाकर खाना पकाया है. इसके लिए पहले चूल्हा बनाया फिर लकड़ियों का इंतजाम हुआ लेकिन धुआं होने से मकान मालिक नाराज हो रहे इसलिए सिलेंडर लेनी है. कृष्णगंज वार्ड निवासी रिजवान पठान ने बताया कि वह 3 दिन से परेशान हो रहे हैं लेकिन सिलेंडर के लिए ना तो ऑनलाइन बुकिंग हो रही ना नंबर लग रहा है गैस खत्म होने से चूल्हा और सिगड़ी पर काम हो रहा है 3 साल बाद हमारे घर में चूल्हे पर खाना बनाया गया है.
इधर, ओम साइ राम मोमोस के संचालक ने बताया गैस सिलेंडर नहीं होने से तीन दिन से दुकान बंद है. आज भट्टी का कोयला का इंतजाम किया है और अब इस पर ही चाइनीस फूड तैयार करेंगे. क्योंकि दुकान बंद होने से 6 लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है. चाय दुकान चलने वाले अभिषेक कुमार ने बताया कि सिगड़ी खरीद कर लाए हैं अब इस पर ही चाय बनाएंगे.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें