हरदा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या: गर्भवती पत्नी दो महीने से मायके में थी, भोपाल ले जाते समय मौत – Harda News

हरदा में युवक ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या:  गर्भवती पत्नी दो महीने से मायके में थी, भोपाल ले जाते समय मौत – Harda News




हरदा में रविवार को सादानी कम्पाउंड निवासी एक 35 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत भोपाल ले जाते समय रास्ते में हुई। शाम पांच बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सादानी कम्पाउंड निवासी जितेंद्र पिता जगदीश गौर (35) ड्राइविंग का काम करता था। उसने रविवार सुबह करीब 11 बजे सल्फास के दो पाउच खा लिए। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर किया। हालांकि, भोपाल ले जाते समय भेरुदा के पास उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी किन्हीं कारणों से उसे छोड़कर चली गई थी। दूसरी शादी से उसे एक दो साल की बेटी है और उसकी पत्नी गर्भवती है। पत्नी पिछले दो महीने से आराम करने के लिए अपने मायके में रह रही थी। घटना के वक्त घर में केवल जितेंद्र और उसकी मां मौजूद थीं। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। जितेंद्र अपनी मां का इकलौता बेटा था।



Source link