नर्मदापुरम में विधायक कप नर्मदांचल फुटबॉल लीग आज बुधवार से शुरू होगी। 19 अप्रैल तक रोजाना नाइट में मैच होंगे। जिसमें नर्मदापुरम के अलावा पचमढ़ी, भुसावल, अमरावती, नागपुर, विदिशा, सीहोर, मप्र पुलिस, नागपुर की टीमें भाग लेंगी। शाम 6 बजे टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नर्मदापुरम-इटारसी विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की अध्यक्षता में होगा। शुभारंभ सभी धर्मों के धर्माचायों द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया जाएगा। पांच दिन नाइट टूर्नामेंट के मैच होंगे। दूसरे दिन के मुकाबले मुख्य रूप से महिला फुटबॉल पर केंद्रित रहेंगे। प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर, मिनी तीन श्रेणियों में हो रही है। अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। पहला पुरुस्कार 21हजार, दूसरा पुरस्कार 11हजार और तीसरा पुरुस्कार 7हजार रुपए दिया जाएगा। शुभारंभ के मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, इटारसी नगर पालिका पंकज चौरे मौजूद रहेंगे पांच दिन होंगे मैच
Source link