सिंगरौली के चितवाई जंगल में अज्ञात महिला का शव मिला: शव 5-6 दिन पुराना, शराब की बोतलें भी मिलीं – Singrauli News

सिंगरौली के चितवाई जंगल में अज्ञात महिला का शव मिला:  शव 5-6 दिन पुराना, शराब की बोतलें भी मिलीं – Singrauli News




सिंगरौली जिले के बरगमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितवाई के जंगल में मंगलवार शाम एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव करीब 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर बरगमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव से तेज दुर्गंध आने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। घटनास्थल के पास से शराब की बोतलें भी मिली हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है कि कहीं यह कोई आपराधिक घटना तो नहीं है। थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव 5 से 6 दिन पुराना लग रहा है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके से शराब की बोतलें मिलने के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। फिलहाल, पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही, यह पता लगाने में जुटी है कि महिला जंगल तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।



Source link