दतिया में बस ने कार को मारी टक्कर: महिला की मौत, पति और डेढ़ साल की बेटी गंभीर घायल – datia News

दतिया में बस ने कार को मारी टक्कर:  महिला की मौत, पति और डेढ़ साल की बेटी गंभीर घायल – datia News




दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और डेढ़ साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, होलीपुरा निवासी प्रशांत निचरेले मंगलवार रात अपनी पत्नी श्वेता निचरेले और डेढ़ साल की बेटी के साथ वरना कार से बाहर गए थे। जब यह परिवार झांसी चुंगी क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था, तभी पटवारी फार्म हाउस के सामने यह हादसा हो गया। पीछे से आ रही बस ने मारी जोरदार टक्कर लौटते समय उनकी कार को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे में श्वेता निचरेले की मौके पर ही जान चली गई। पिता-पुत्री अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रशांत निचरेले और उनकी बेटी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बड़ौनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link