पगड़ी के कलर से मैच करके Rolls-Royse चलाते हैं ये सरदार जी! गैरेज में खड़ी हैं ऐसी 15 कार

पगड़ी के कलर से मैच करके Rolls-Royse चलाते हैं ये सरदार जी! गैरेज में खड़ी हैं ऐसी 15 कार


Last Updated:

एक नस्लीय टिप्पणी का जवाब अगर दुनिया की सबसे शानदार इंजीनियरिंग से दिया जाए, तो वह रूबेन सिंह की कहानी बन जाती है. ब्रिटेन के सिख अरबपति रूबेन सिंह की यह कहानी एक अपमान से शुरू हुई. जब एक अंग्रेज शख्स ने उनकी पारंपरिक पगड़ी (Turban) का मजाक उड़ाया, तो रूबेन ने उसे चुप कराने के लिए एक अनोखी चुनौती चुनी. उन्होंने सात दिनों के लिए अपनी पगड़ी के रंगों से मेल खाती सात नई रोल्स-रॉयस खरीदने का फैसला किया. आज उनके गैरेज में 15 से ज्यादा Rolls-Royce खड़ी हैं. आइए, उनके कार कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

ब्रिटिश-सिख अरबपति रूबेन सिंह का कार कलेक्शन दुनिया के सबसे महंगे निजी गैरेज में से एक है. उनके पास 15 से अधिक रोल्स-रॉयस हैं, जिनकी कुल कीमत ₹100 करोड़ से भी अधिक आंकी जाती है. इसमें शामिल हर कार को उनकी पगड़ी के रंग से मैच करने के लिए विशेष रूप से कस्टमाइज किया गया है.

रूबेन के बेड़े की सबसे खास कार Phantom VIII है, जिसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹9.50 करोड़ से शुरू होती है. इसमें 6.75-लीटर का V12 ट्विन-टर्बो इंजन है जो 563 bhp की पावर जनरेट करता है. इसकी सबसे बड़ी खूबी ‘मैजिक कार्पेट राइड’ एयर सस्पेंशन है, जो सड़क के गड्ढों को महसूस तक नहीं होने देता.

उनके कलेक्शन में Rolls-Royce Cullinan के कई शेड्स मौजूद हैं. भारत में इस SUV की कीमत करीब ₹7 करोड़ है. ये 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 5.2 सेकंड में पकड़ लेती है. इसमें ‘एवरीवेयर’ बटन दिया गया है, जो एक क्लिक पर गाड़ी को ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए तैयार कर देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रूबेन के पास मौजूद तीन विशेष Cullinan और Phantom कारों को ‘ज्वेल कलेक्शन’ कहा जाता है. रूबी (लाल), नीलम (नीला) और पन्ना (हरा) रंगों वाली इन तीन कारों की संयुक्त कीमत ही ₹25 करोड़ के पार है. इन कारों के एक्सटीरियर पेंट को तैयार करने में ही महीनों का समय और लाखों का खर्च आता है.

इन कारों का इंटीरियर किसी महल जैसा है. इसमें Starlight Headliner फीचर है, जिसमें छत पर 1,300 से अधिक फाइबर-ऑप्टिक लाइटें रात के आकाश जैसा अहसास देती हैं. रूबेन की कारों में पगड़ी के रंग से मैचिंग लेदर सीट्स और हैंड-क्राफ्टेड लकड़ी के डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे यूनिक बनाता है.

रोल्स-रॉयस की बेस प्राइस तो शुरुआत है, लेकिन रूबेन सिंह ने करोड़ों रुपये सिर्फ Customization पर खर्च किए हैं. उनके सिग्नेचर कलर्स को ‘सिंह जूस’ (Singh Juice) जैसे नाम दिए गए हैं. कार के कोचलाइन (हाथ से बनी पेंट लाइन) से लेकर पहियों के सेंटर कैप तक को उनकी पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है.

इतनी भारी-भरकम और लग्जरी होने के बावजूद ये कारें परफॉरमेंस में सुपरकार्स को टक्कर देती हैं. 12-सिलेंडर वाले इन इंजनों का साइलेंस इतना मशहूर है कि केबिन के अंदर सुई गिरने की आवाज भी सुनी जा सकती है. ये Precision Engineering का वो नमूना है जिसे रूबेन ने अपनी शान बनाया है.

आज रूबेन सिंह का गैरेज केवल कार कलेक्शन नहीं, बल्कि एक ‘ऑटोमोटिव लेगेसी’ है. ये कहानी साबित करती है कि आप अपमान का बदला इस तरह शक्ति प्रदर्शन करके भी ले सकते हैं. हमने ये सभी तस्वीरें उनके सोशल मीडिया हैंडल से ली हैं. (Insta/@singhreuben)

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link