पंजाब के दो हथियार तस्कर बुरहानपुर में गिरफ्तार: खकनार पुलिस ने दो देसी पिस्टल और मोबाइल फोन जब्त किए – Burhanpur (MP) News

पंजाब के दो हथियार तस्कर बुरहानपुर में गिरफ्तार:  खकनार पुलिस ने दो देसी पिस्टल और मोबाइल फोन जब्त किए – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर में खकनार पुलिस ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जिले में अवैध हथियार खरीदने आए थे। पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्टल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। टीआई अभिषेक जाधव को बुधवार को अवैध हथियार तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम सतोड़ फाटा स्थित हनुमान मंदिर के पास दबिश दी, जहां दो संदिग्ध युवक खड़े मिले। पंजाब के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पूछताछ में उनकी पहचान जसविंदर सिंह (20) और सिमरजीत सिंह (19) निवासी लोहिया खास, पंजाब के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से देसी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-1 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल उनसे अवैध हथियारों के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार निर्माण, खरीद-बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।



Source link