शाजापुर जेल से फरार कैदी छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार: तीन ट्रेनें बदलकर पहुंचा था ससुराल; पत्नी से मोबाइल पर हुई बातचीत से पकड़ाया – shajapur (MP) News

शाजापुर जेल से फरार कैदी छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार:  तीन ट्रेनें बदलकर पहुंचा था ससुराल; पत्नी से मोबाइल पर हुई बातचीत से पकड़ाया – shajapur (MP) News




शाजापुर जिला जेल से 15 मार्च को दीवार फांदकर फरार हुए विचाराधीन कैदी जयराम उर्फ जीवन (35) को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेल की कैंटीन में काम करने के दौरान पाइप और तार की मदद से दीवार लांघकर भागा था। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे वापस शाजापुर लाया गया। तीन ट्रेनें बदलकर पत्नी के पास पहुंचा था जेल अधीक्षक दुष्यंत परागे ने बताया कि फरारी के बाद आरोपी पैदल बेरछा पहुंचा और वहां एक रात रुकने के बाद लोगों से पैसे मांगकर ट्रेन का किराया जुटाया। वह पहले इंटरसिटी से भोपाल, फिर अमरकंटक और अंत में तीसरी ट्रेन बदलकर छत्तीसगढ़ स्थित अपने ससुराल भोयाटोला पहुंचा। जेल प्रशासन ने मोबाइल लोकेशन और परिजनों से पूछताछ के आधार पर उसे ट्रैक किया। जमानत और पारिवारिक चिंता को बताया वजह पूछताछ में कैदी ने बताया कि मक्सी पुलिस ने उसे झूठे केस में फंसाया था और पांच महीने से जमानत नहीं होने के कारण वह परेशान था। उसने यह भी स्वीकार किया कि जेल जाने के बाद उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे आर्थिक तंगी झेल रहे थे, जिससे दुखी होकर उसने भागने का निर्णय लिया। दीवार कूदने के दौरान उसके पैर में गंभीर चोट भी आई थी। मक्सी थाने में आपराधिक मामला दर्ज फरार बंदी जयराम के खिलाफ 4 अक्टूबर 2025 को मक्सी थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता डाली बाई के अनुसार, जयराम और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके और उनके पति माखन गोयल के साथ थप्पड़-मुक्कों और डंडे से मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। सुरक्षा चूक पर विभागीय जांच की संभावना कैदी के दिनदहाड़े जेल की दीवार फांदने की घटना ने जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल प्रशासन अब इस मामले में ड्यूटी पर तैनात प्रहरियों की भूमिका और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की विस्तृत जांच कर रहा है।



Source link