Mahindra के फैंस के लिए बड़ी खबर! कंपनी लॉन्च करने वाली है ये 9 नई कारें, जानिए खासियतें | auto – News in Hindi

Mahindra के फैंस के लिए बड़ी खबर! कंपनी लॉन्च करने वाली है ये 9 नई कारें, जानिए खासियतें | auto – News in Hindi


हाल ही में महिंद्रा ने भारत में थार की सेकेंड जेनरेशन लॉन्च की थी.

दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) भविष्य में कारों की संख्या में और बढ़ोतरी करने जा रही है. गाड़ीवाड़ी डॉट कॉम के मुताबिक, कंपनी अगले 18 महीनों में बाजार में कुल मिलाकर 9 नई कारों को पेश करेगी.

नई दिल्ली. दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने देश में एक लंबा सफर तय किया है और घरेलू निर्माता टाटा मोटर्स के साथ-साथ इस वक्त लोगों का अच्छा फीडबैक हासिल कर रही है. हाल ही में कंपनी ने एसयूवी महिंद्रा थार 2020 को लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 9.8 लाख और टॉप मॉडल प्राइस 12.95 लाख रुपये है. कंपनी भविष्य में कारों की संख्या में और बढ़ोतरी करने जा रही है. गाड़ीवाड़ी डॉट कॉम के मुताबिक,  कंपनी अगले 18 महीनों में बाजार में कुल मिलाकर 9 नई कारों को पेश करेगी. इसमें ज्यादातर एसयूपी (SUV) होगी.

1. New-gen Scorpio
मौजूदा जेनरेशन की मिड साइज एसयूवी बिना किसी बड़े अपडेट के कंपनी बेच रही है. मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटेशन को देखते हुए महिंद्रा इन एसयूवी के नए जेनरेशन को लाने जा रही है.

2. New-gen XUV500स्कार्पियो मौजूदा जेनरेशन की XUV500 में कोई जनरेशनल अपडेट नहीं हुआ है. न्यू जनरेशन एसयूवी में 2.0 लीटर टी-जीडीआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 190 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा.

3. BS6 TUV300 Facelift
TUV300 को भी बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है. फिलहाल यह बीएस6 कम्प्लायंट नहीं है. उम्मीद की जा रही है है कि इसमें भी जनरेशनल अपडेट कर मार्केट में लाया जाएगा.

4. BS6 TUV300 Plus Facelift
नियमित TUV300 की तरह, इसके सात सीटों वाले ‘TUV300 Plus’ को भी Mahindra वेबसाइट से हटा दिया गया था। हालांकि, महिंद्रा के TUV300 प्लस में कुछ छोटे कॉस्मेटिक परिवर्तनों के साथ इस साल के शुरू में चेन्नई में परीक्षण किया गया था. अपडेट होने वाली इस कार में 2.0 लीटर डीजल इंजन मिल सकता है, जो निश्चित रूप से बीएस6 कम्प्लायंट होगा.





Source link