Last Updated:
Eco-Friendly Stove: जहां एक ओर दुनिया भर में युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत मची है और गैस सिलेंडरों के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. वहीं. मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक शख्स ने कमाल कर दिया हैं. यहां के 10वीं पास मैकेनिक आसिफ ने अपनी सूझबूझ से एक ऐसी अनोखी भट्टी तैयार की है, जो न सिर्फ सस्ती है बल्कि कबाड़ के तेल से चलती है.
Eco-Friendly Stove: जहां एक ओर दुनिया भर में युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत मची है और गैस सिलेंडरों के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक शख्स ने कमाल कर दिया हैं. यहां के 10वीं पास मैकेनिक आसिफ ने अपनी सूझबूझ से एक ऐसी अनोखी भट्टी तैयार की है, जो न सिर्फ सस्ती है बल्कि कबाड़ के तेल से चलती है.
आसिफ ने बताया शुरुआत में डीजल से चलने वाली भट्टी बनाई थी, लेकिन डीजल की आसमान छूती कीमतों ने इसे आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया. इसके बाद उन्होंने विकल्प तलाशना शुरू किया और उन्हें मिला गैरेज से निकलने वाला ‘बर्न ऑयल’ जिसे जला हुआ इंजन ऑयल कहते हैं. उसका इस्तेमाल किया और आपदा में अक्सर ढूंढ कर कबाड़ का इस्तेमाल कर भट्टी तैयार कर दी. उन्होंने बताया मैंने अपने दोस्त की मदद के लिए यह भट्टी बनाई थी, लेकिन अब इसकी डिमांड इतनी बढ़ गई है कि मैं 15-20 भट्टियां डिलीवर कर चुका हूं.
1 लीटर वेस्ट तेल से 1 घंटे जलती हैं भट्टी
दरअसल, मोटरसाइकिल और कार वर्कशॉप से निकलने वाला वेस्ट ऑयल से ये भट्टी जलती हैं. जहां बाजार में महज ₹30 प्रति लीटर वेस्ट ऑयल मिल जाता है. सिर्फ 1 लीटर तेल के इस्तेमाल से यह भट्टी 1 घंटे तक लगातार जल सकती है. आसिफ इस भट्टी को 6 से 8 हजार रुपये की लागत में तैयार कर रहे हैं और करीब 12 हजार रुपए की कीमत पर लोगों को उपलब्ध भी करा रहे हैं. आसिफ की इस कलाकारी को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
रसोई गैस सिलेंडर का बेहतर विकल्प
इतना ही नहीं इसकी आंच इतनी तेज है कि होटल और छोटे उद्योग धंधों के लिए यह एलपीजी का बेहतरीन विकल्प साबित हो रही है. वहीं, अब आसिफ का ये जुगाड इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं. आसिफ का अगला लक्ष्य इस भट्टी के साइज को छोटा करना है ताकि इसे घरेलू इस्तेमाल के लिए भी सुरक्षित बनाया जा सके. लिहाजा आसिफ की यह भट्टी रसोई गैस सिलेंडर का बेहतर विकल्प बन चुकी हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें