900 KM रेंज…15 मिनट में चार्ज! आ गई सबसे बेस्ट Electric Car, कीमत जान लीजिए

900 KM रेंज…15 मिनट में चार्ज! आ गई सबसे बेस्ट Electric Car, कीमत जान लीजिए


Xiaomi ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार SU7 को नए अवतार में पेश किया है. न्यू जनरेशन Xiaomi SU7 अनवील की गई है, जो Xiaomi के इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में एक बड़ा अपग्रेड है. ये पूरी तरह से इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसे कुल 3 वेरिएंट ऑप्शन- Standard, Pro और Max के साथ पेश किया गया है. चीन में न्यू जेन SU7 की शुरूआती कीमत RMB 219,900 (लगभग 22.99 लाख युआन) से शुरू होती है.

ये प्राइस Standard वेरिएंट के हैं. इसके अलावा Pro के लिए RMB 249,900 (लगभग 25.99 लाख युआन) और Max के लिए RMB 303,900 (लगभग 30.99 लाख युआन) की कीमत रखी गई है. भारतीय रुपये में कन्वर्ट करके देखें तो ये लगभग ₹30 लाख से ₹41 लाख तक हो सकती है. मार्केट में इसका मुकाबला Tesla Model 3 जैसे कॉम्पिटिटर्स से होगा.

डिजाइन और इंटीरियर

नई SU7 का एक्सटीरियर पिछले मॉडल जैसा ही आकर्षक है. ये फास्टबैक सेडान स्टाइल में है. नए फ्रंट फेसिया में रिवाइज्ड ग्रिल और इंटीग्रेटेड 4D मिलीमीटर-वेव रडार है, जो एयरोडायनामिक्स बेहतर करता है. हेडलाइट्स वॉटर ड्रॉप स्टाइल और टेललाइट्स हेलो डिजाइन के हैं. नए कलर ऑप्शन में कॉस्टल ब्लू, ब्लेज़िंग रेड, विरिडियन ग्रीन, इंडिगा स्टोन ग्रीन, कैपरी ब्लू और क्रिमसन सनसेट रेड शामिल है. इसके अलावा, व्हील डिजाइन और पर्सनलाइज़ेशन ऑप्शन भी बढ़ाए गए हैं.

केबिन को भी पूरी तरह रिडिजाइन किया गया है, जो अब लग्जरी C-सेगमेंट सेडान जैसा फील देता है. प्रीमियम अपहोल्स्टर्ड सरफेस सबसे ज्यादा हैं, लगभग पूरे केबिन में सॉफ्ट मैटेरियल है. नया डैशबोर्ड, बड़ा स्क्रीन सेटअप (Xiaomi HyperOS पर आधारित), हाई-क्वालिटी सीट्स, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स इसे खास बनाती हैं. ज्यादा स्पेस, बेहतर कम्फर्ट और प्रीमियम फील के साथ ये फैमिली और लग्जरी दोनों के लिए परफेक्ट है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसके सभी वेरिएंट्स में LiDAR सेंसिंग और Xiaomi Hyper Autonomous Driving (HAD) स्टैंडर्ड है. इंटेलिजेंट ड्राइविंग, 360° प्रोटेक्शन, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस कंट्रोल, कनेक्टेड कार फीचर्स इसे खास बनाते हैं. फास्ट चार्जिंग की बदौलत मात्र 15 मिनट में 670 km रेंज ऐड हो सकती है. एनर्जी कंजम्पशन भी कम है. अपग्रेडेड सेफ्टी में 2,200 MPa स्टील से रीइन्फोर्स्ड बॉडी, आर्मर्ड केज, 9 एयरबैग्स (रियर साइड एयरबैग्स सहित), बैटरी फायर/एक्सप्लोजन प्रिवेंशन सिस्टम और 16 एक्टिव सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

CTB (सेल टू बॉडी) इंटीग्रेटेड बैटरी टेक्नोलॉजी से वॉल्यूमेट्रिक एनर्जी डेंसिटी 83.9% तक है. इसमें हाइपरइंजन V6s Plus मोटर (22,000 rpm पीक स्पीड) दिया गया है, जो सभी वेरिएंट में उपलब्ध है. वेरिएंट के हिसाब से बात करें, तो स्टैंडर्ज 720 KM, प्रो 902 KM और मैक्स 835 KM तक की रेंज देने में सक्षम है.



Source link