डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज – Ujjain News

डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज – Ujjain News



उज्जैन | नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में बालक को रौंदने वाले डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया शुक्रवार को आलमपुर उड़ाना में डंपर चालक ने आदित्य पिता राजेश को रौंद दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। डंपर चालक पर प्रकरण दर्ज किया है। बताया जाता है कि डंपर सेवरखेड़ी प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे कार्य में लगा हुआ था। इधर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद आदित्य का शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।



Source link