अगर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ना जारी रखा तो राजस्थान रॉयल्स को कोई नहीं रोक पाएगा- अश्विन

अगर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ना जारी रखा तो राजस्थान रॉयल्स को कोई नहीं रोक पाएगा- अश्विन


होमखेलक्रिकेट

अगर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ना जारी रखा तो राजस्थान को कोई नहीं रोक सकता- अश्विन

Last Updated:

राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी के खेल ने हर एक फैन के अंदर रोमांच भर दिया है. हाल ही में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेल भारत को चैंपियन बना दिया. पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने कहा अगर वैभव का बल्ला चलता है तो राजस्तान को रोकना मुश्किल होगा.

Zoom

अश्विन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स का एक्स फैक्टर

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में तबाही मचा रहे वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन 2025 में सभी को खूब प्रभावित किया. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल में दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की जमकर पिटाई की.  बिहार के इस युवा खिलाड़ी में जबरदस्त टैलेंट है. राजस्थान रॉयल्स ने जिस उम्मीद से उनको ऑक्शन में खरीदा था उस पर वो अब तक खरा उतरे हैं. वैभव ने पिछले सीजन 7 मैचों में 252 रन बनाए. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

नए सीजन में फैंस एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं. खासकर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की पारी के बाद तो उम्मीद और भी बढ़ी है. आईपीएल 2026 से पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि अगर सूर्यवंशी अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलते हैं, तो राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट में कोई नहीं रोक सकता.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “अगर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में बड़ा फैक्टर बनते हैं, तो राजस्थान रॉयल्स को कोई नहीं रोक सकता. यह उनका दूसरा सीजन है. वह अभी भी बच्चे हैं और अनुभवहीन हैं, इसलिए उन पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए. मीडिया में बातें होंगी, सोशल मीडिया पर चर्चा होगी.”

अश्विन ने यह भी कहा कि सूर्यवंशी की बेखौफ बल्लेबाजी रोमांचक है. इस बार टीमें उनके खिलाफ बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगी. उन्होंने कहा, “वह बहुत ही रोमांचक टैलेंट हैं. मैं चाहता हूं कि वह अंडर-19 वर्ल्ड कप और पिछले आईपीएल की तरह ही खेलें. मैं चाहता हूं कि वह पहली ही गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करें. लेकिन इस बार टीमें उनके खिलाफ प्लान बनाकर आएंगी.”

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने लंबे समय के कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड किया. सैमसन के जाने के बाद रियान पराग को नया कप्तान बनाया गया. अश्विन का मानना है कि जडेजा को कप्तानी दी जानी चाहिए थी और पराग को उपकप्तान बनाया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा, “रियान पराग के लिए कप्तानी करना आसान नहीं होगा. कई युवा खिलाड़ी कप्तानी चाहते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं. अगर जोफ्रा आर्चर और बिश्नोई अच्छा प्रदर्शन करते हैं, और जडेजा अपने चार ओवर और फिनिशिंग की भूमिका अच्छे से निभाते हैं, तो पराग का काम काफी आसान हो जाएगा.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link