नरसिंहपुर जिले के परमहंसी गंगा आश्रम, श्रीवनम की पहाड़ियों पर विराजित राजराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी का नवरात्र के पांचवें दिन अद्भुत श्रृंगार किया गया। इस विशेष अवसर पर माता रानी को पंचमेवा से अलंकृत किया गया। इसमें काजू, किशमिश, बादाम, अंजीर और पिस्ता का उपयोग किया गया। इन्हीं ड्राय फ्रूट्स से माता के आभूषण और वस्त्रों की आकर्षक सजावट की गई। मां के इस अनोखे श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं। भक्त माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पूरा परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है। मान्यता है कि जहां अन्य देवी-देवताओं की आराधना से भोग या मोक्ष में से एक की प्राप्ति होती है, वहीं राजराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी की साधना से भक्तों को भोग और मोक्ष दोनों का फल एक साथ प्राप्त होता है। यही कारण है कि नवरात्र के दौरान यहां विशेष श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Source link