एमपी का अनोखा मंदिर! टॉफी-चॉकलेट-बिस्किट और पॉपकॉर्न का चढ़ता प्रसाद, जानें

एमपी का अनोखा मंदिर! टॉफी-चॉकलेट-बिस्किट और पॉपकॉर्न का चढ़ता प्रसाद, जानें


Last Updated:

Burhanpur News: सिंधी समाज के लख्मी चंद कोटवानी ने लोकल 18 से कहा कि बुरहानपुर के सिंधी बस्ती क्षेत्र में स्थित भगवान झूलेलाल का यह मंदिर काफी पुराना है. यहां भगवान को टॉफी, चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स और पॉपकॉर्न का प्रसाद चढ़ाया जाता है.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कइयों प्राचीन मंदिर हैं. हर मंदिर की अपनी कहानी है. आज हम आपको एक ऐसे मंदिर की कहानी बताने जा रहे हैं, जहां पर भक्त टॉफी, बिस्किट, चॉकलेट और पॉपकॉर्न का प्रसाद चढ़ाते हैं. यह भगवान झूलेलाल का मंदिर है. यहां पर दूर-दूर से भक्त दर्शन और पूजन करने के लिए आते हैं और व्यापार और संतान के लिए मन्नत मांगते हैं. यहां पर मन्नत पूरी होने की भी मान्यता है. इसके बाद वे इस मंदिर में प्रसाद बांटते हैं.

सिंधी समाज के लख्मी चंद कोटवानी ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के सिंधी बस्ती क्षेत्र में भगवान झूलेलाल का मंदिर स्थित है. यह मंदिर काफी पुराना है. यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन और पूजन के लिए आते हैं और इस मंदिर कि खासियत है कि यहां पर हर मन्नत पूरी होती है. भगवान को टॉफी, बिस्किट, चॉकलेट, पॉपकॉर्न, चिप्स और आज के आधुनिक युग के बच्चों के जितने भी आइटम बाजार में मिलते हैं, सभी का प्रसाद चढ़ाया जाता है. यहां पर भक्त सबसे अधिक व्यापार और संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगने मांगते हैं. इस मंदिर में समय-समय पर मेलों का भी आयोजन किया जाता है.

साल में दो बार होते हैं भव्य आयोजन
यहीं के रहने वाले मारू कोटवानी ने लोकल 18 से कहा कि यह दरबार ऐसा है कि यहां पर जो भी शीश नवाता है, उसका व्यापार चलना शुरू हो जाता है. यहां पर साल में दो बार बड़े आयोजन भी किए जाते हैं, जिसमें सभी समाज के लोग एकत्रित होते हैं. यहां पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से भी समाजजन आते हैं. सिंधी समाज के चालिया पर्व की शुरुआत होते ही 40 दिन तक यहां पर सुबह-शाम आरती और पूजा भी की जाती है, तो वहीं चेटीचंड के अवसर पर भव्य शोभायात्राएं निकलती हैं. इस दिन भगवान झूलेलाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं और भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद देते हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link