भोपाल में बिहार दिवस पर सजी सांस्कृतिक महफिल: लिट्टी-चोखा से लेकर मधुबनी पेंटिंग तक दिखी विरासत की झलक – Bhopal News

भोपाल में बिहार दिवस पर सजी सांस्कृतिक महफिल:  लिट्टी-चोखा से लेकर मधुबनी पेंटिंग तक दिखी विरासत की झलक – Bhopal News




बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी में सांस्कृतिक रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध लोकगायक सत्येंद्र कुमार ‘संगीत’ ने अपनी टीम के साथ पारंपरिक बिहारी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन शनि मंदिर प्रांगण, बाग सेवनिया में बिहार फाउंडेशन के भोपाल चैप्टर के तत्वावधान में किया गया।
इस मौके पर बिहार फाउंडेशन ने मध्यप्रदेश में अपने नए चैप्टर की औपचारिक स्थापना भी की। आयोजन में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें लोकगीत, पारंपरिक कला और व्यंजनों की विशेष झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में अध्यक्ष आरएमपी सिंह, उपाध्यक्ष राजेश्वर मुकेश सिंह, सचिव संतोष कुमार कुंवर, सह सचिव योगेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष कुंवर प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष कमलेश पंडित, विमल कुमार सिंह, अभिरंजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन विकास यादव ने किया। व्यंजन और कला ने खींचा ध्यान
आयोजन में बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा, भुजा सहित कई पारंपरिक पकवानों के स्टॉल लगाए गए। साथ ही भागलपुर की सिल्क साड़ियां और मधुबनी पेंटिंग्स ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
लोकगीतों की प्रस्तुति रही आकर्षण
पटना के लोकगायक सत्येंद्र कुमार ‘संगीत’ और उनकी टीम ने बिहारी संस्कृति से जुड़े लोकगीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।



Source link