जहरीले कफ सिरप को लेकर कांग्रेस का कैंडल मार्च: जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की – Jabalpur News

जहरीले कफ सिरप को लेकर कांग्रेस का कैंडल मार्च:  जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की – Jabalpur News


जहरीले कफ सिरप के कारण 25 से अधिक मासूम बच्चों की मौत के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के तत्काल इस्तीफे की मांग की है

.

शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस कैंडल मार्च को सफल बनाया। इस दौरान शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा में हुई घटना ने पूरे प्रदेश को गहरे दुख में डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि वे घर लौटकर नहीं आएंगे। प्रदेश के जो बच्चे भविष्य थे, वे आज दुनिया में नहीं हैं। घटना को कई दिन बीत चुके हैं, मगर सरकार मौन है।

सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, स्वास्थ्य मंत्री भी मौन हैं, मुख्यमंत्री भी मौन हैं। इसके पीछे कौन दोषी है?, आज तक पता नहीं चला।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह कैंडल मार्च निकालकर उन मासूमों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है, और साथ ही यह मांग कर रही है कि स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला तुरंत इस्तीफा दें। कांग्रेस का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें नैतिक आधार पर पद छोड़ देना चाहिए।



Source link