Trenching ground full of Khojanpur, instead of throwing garbage near NAPA, monitoring of door-to-door garbage collection is now the responsibility of subcontractors | खोजनपुर का ट्रेंचिंग ग्राउंड फुल, नपा के पास नहीं कचरा फेंकने की जगह, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की निगरानी अब उपयंत्रियों की भी जवाबदारी

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Trenching Ground Full Of Khojanpur, Instead Of Throwing Garbage Near NAPA, Monitoring Of Door to door Garbage Collection Is Now The Responsibility Of Subcontractors

हाेशंगाबाद20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में कचरा फेंकने के लिए बना ट्रेंचिंग ग्राउंड फुल हो गया है। नगरपालिका नई जगह तलाश नहीं कर पा रही है। ट्रेंचिंग ग्राउंड का कचरा आसपास फैल रहा है। हालांकि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन काम सही से कराने के लिए उपयंत्रियों को 7 वार्ड की जवाबदारी दी जा रही है।

शहर में कचरा प्रबंधन के लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड पर किए गए इंतजाम भी अधूरे हैं। ना कचरे का विकेंद्रीकरण किया जा रहा है। और कचरे से पन्नी निकालने के लिए फटका और बेलिंग मशीन भी बंद पड़ी है। हालांकि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए अब नपा तैयारी करती दिखाई दे रही है पर इस कचरे को कहां एकत्र करेगी इसको लेकर उसके पास प्लान दिखाई नहीं दे रहा है। सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि टंचिग ग्राउंड के लिए दूसरी बार एसडीएम को पत्र दिया है। अब जगह वही तलाश करके देंगे। टंचिग ग्राउंड के लिए जगह नहीं होने के कारण कचरा प्रबंधन का काम नहीं हो पा रहा है।

उपयंत्रियों को 7 वार्ड की जवाबदारी सौंपी जा रही है
स्वच्छता प्रभारी उपयंत्री प्रतिमा बिलिया हर घर से कचरा कलेक्ट हो इसके लिए नपा अपना सिस्टम मजबूत कर रही है। कचरा प्रबंधन के लिए अब सभी उपयंत्रियों का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए उपयंत्रियों को 7 वार्ड की जवाबदारी दी जा रही हैं जिससे आसानी से इसका निरीक्षण और प्रबंधन हो सके।

Source link