Top 10 Scooters Feb 2026: डेली अप-डाउन और रोजमर्रा के काम के लिए लोग सबसे ज्यादा स्कूटरों का इस्तेमाल करते हैं. मिडल क्लास के लिए सबसे सस्ते साधन हैं. मार्केट में चुनने के लिए इस सेगमेंट के अंदर तमाम ऑप्शन भी मौजूद हैं. पिछले महीने हुई सेल की बात करें, तो पिछले महीने के टॉप-10 मॉडल्स की कुल सेल 6,51,243 यूनिट रही.
ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 4,57,898 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 42 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ को दिखाता है. फरवरी 2026 में Honda Activa देश की सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा. वहीं,TVS Jupiter और Suzuki Access जैसे स्कूटरों की मांग भी बढ़ी है. आइए, पिछले महीने के बेस्ट सेलिंग स्कूटरों के बारे में जानते हैं.
Honda Activa
पिछले महीने होंडा एक्टिवा को 2,54,449 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1,74,009 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 46.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
TVS Jupiter
जुपिटर लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. पिछले महीने इसकी कुल 1,27,089 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में इसकी कुल 1,03,576 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Suzuki Access
सेल के मामले में तीसरे नंबर पर एक्सेस है. फरवरी 2026 में इसको कुल 70,137 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 59,039 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 18.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
TVS iQube
लिस्ट में चौथे नंबर पर टीवीएस आईक्यूब है, फरवरी 2025 में इसको कुल 38,054 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 23,581 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 61 प्रतिशत की बेहतरीन बढ़ोतरी को दर्शाता है.
TVS Chetak
चेतक ने टॉप-5 स्कूटरों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 28,004 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 21,240 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताए गए सेगमेंट के टॉप-5 स्कूटरों के अलावा पिछले महीने TVS Ntorq की 31,955 यूनिट, Honda Dio की 28,227 यूनिट, Hero Destini की 27,369 यूनिट, Yamaha RayZR की 22,593 यूनिट और Suzuki Burgman की 23,366 यूनिट बिकी हैं.