अनूपपुर में पिता ने दिव्यांग बहू-बेटे को घर से निकाला: विवाह का सामान भी नहीं दिया, पति-पत्नी ने कलेक्टर से शिकायत की – Anuppur News

अनूपपुर में पिता ने दिव्यांग बहू-बेटे को घर से निकाला:  विवाह का सामान भी नहीं दिया, पति-पत्नी ने कलेक्टर से शिकायत की – Anuppur News




अनूपपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बदरा क्षेत्र के निवासी भगवान दास चौधरी अपनी दिव्यांग पत्नी चांदनी चौधरी के साथ न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। पीड़ित दंपति ने कलेक्टर को आवेदन देकर अपने ही पिता पर प्रताड़ना और घर से बेदखल करने के आरोप लगाए। भगवान दास ने बताया कि उनकी पत्नी चांदनी न तो सुन सकती हैं और न ही बोल सकती हैं। हिंदू रीति-रिवाज से हुए इस विवाह के महज छह महीने बाद ही उनके पिता कोदू लाल चौधरी ने अपनी मूकबधिर बहू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने भी पिता को समझाने का प्रयास किया कि चांदनी दिव्यांग है और उसे घर से निकालना गलत होगा, लेकिन पिता ने किसी की बात नहीं मानी। घर से बेदखली और ससुराल में शरण पीड़ित पति का आरोप है कि उनके पिता ने बिना किसी ठोस कारण के उन दोनों को घर से निकाल दिया। विवश होकर भगवान दास अपनी दिव्यांग पत्नी के साथ वर्तमान में अपने ससुराल में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर से निकालते समय उनके विवाह में मिला उपहार और अन्य जरूरी सामान भी पिता ने अपने पास ही रोक लिया है, जिसे वे वापस नहीं कर रहे हैं। पुलिस कार्रवाई न होने पर कलेक्टर से गुहार भगवान दास के अनुसार, इस मामले की शिकायत वे पहले ही भालूमाड़ा थाना और पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। थक-हारकर उन्होंने जनसुनवाई का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें उनके विवाह का सामान वापस दिलवाया जाए और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए।



Source link