आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील, 153010000000 रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील, 153010000000 रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील, 153010000000 रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स

Last Updated:

rajasthan royals sold: अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15300 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है. इस भारी भरकम राशि के साथ राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है. यह पहली बार है जब कोई आईपीएल टीम 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा में बिकी है.

Zoom

15000 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स.

नई दिल्ली. साल 2008 के ओपनिंग सीजन की आईपीएल चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका स्थित कारोबारी काल सोमानी ने खरीद लिया है. ये डील 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 15300 करोड़ रुपये में हुई है. यह रकम एकमुश्त दी जाएगी. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सोमानी को वॉलमार्ट परिवार के अमेरिकी कारोबारी रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार का सपोर्ट है. यह सौदा आगामी आईपीएल 2026 सीजन के बाद प्रभावी होगा.

यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है. पिछले साल टॉरेंट ग्रुप ने सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स से गुजरात टाइटंस में 67% बहुमत हिस्सेदारी लगभग ₹5025 करोड़ में हासिल की थी, जिससे फ्रेंचाइजी का मूल्य लगभग ₹7500 करोड़ हो गया. सीवीसी कैपिटल ने 2021 में ₹5625 करोड़ में टीम का अधिग्रहण करने के बाद अपनी 33% हिस्सेदारी बरकरार रखी.

15000 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स.

मनीकंट्रोल ने अपनी हालिया रिपोर्ट में पहले ही बता दिया था कि सोमानी ग्रुप राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खरीद सकता है. फ्रेंचाइजी की अधिकांश हिस्सेदारी मनोज बादले के पास इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के माध्यम से थी, जिसके पास लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. अन्य हितधारकों में रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और लाचलान मर्डोक शामिल थे. हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया पिछले साल के अंत में शुरू की गई थी, जिसमें निवेश बैंक द रेन ग्रुप सलाहकार के रूप में काम कर रहा था.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link