रिपोर्ट- विश्वास देव शर्मा, नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच से एक अलग और खास तस्वीर सामने आई है. एक पुलिस अधिकारी की विदाई ने सभी का ध्यान खींच लिया. नीमच कैंट थाने के टीआई नीलेश अवस्थी का तबादला मनासा थाना होने पर उन्हें अनोखे अंदाज में विदाई दी गई. टीआई अवस्थी घोड़े पर सवार होकर फूलों की माला पहने मनासा के लिए रवाना हुए. आमतौर पर पुलिस अधिकारियों की विदाई सादगीपूर्ण होती है लेकिन इस बार का अंदाज बिल्कुल अलग नजर आया. यह दृश्य पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा और लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े. इस अवसर पर थाना स्टाफ और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. फिलहाल यह अनोखी विदाई नीमच में चर्चा का विषय बनी हुई है.