Last Updated:
MP Board 5th 8th Result 2026 OUT, rskmp.in: मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं और आठवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं खास बात यह है कि 8वीं की परीक्षा में 93.83% बच्चे पास हैं वहीं पांचवीं में 95.14% पास हैं.
mp board, mp board 10th result, MP Board 5th 8th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट.
MP Board 5th 8th Result 2026 OUT, rskmp.in: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आज कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया. शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट जारी किया. इस साल कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 95.14% रहा जबकि कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 93.83% रहा यानी साफ शब्दों में कहें तो 5वीं में 100 बच्चों में से औसतन 5 बच्चे फेल हुए और 8वीं में 100 में से औसतन 7 बच्चे फेल हुए. बाकी सब बच्चे पास हो गए.
पिछले सालों से बेहतर नतीजे
इस साल का रिजल्ट पिछले तीन सालों में सबसे अच्छा रहा है. विभाग ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट 3 दिन पहले जारी किया गया है. शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. सबसे खुशी की बात ये है कि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट निजी स्कूलों से बेहतर रहा है. साथ ही शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का परिणाम और भी अच्छा रहा.
कितने बच्चे शामिल हुए थे?
इस बार 5वीं और 8वीं की परीक्षा में कुल 24 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले वेबसाइट rskmp.in पर जाएं.
2. होमपेज पर MP Board 5th Result 2026 या 8th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर दर्ज करें.
4. सबमिट या View Result बटन दबाएं.
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
6. इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट भी निकाल लें.
जब तक आपको मूल मार्कशीट नहीं मिलती तब तक ये ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट हर जगह काम आएगी.
शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस साल का रिजल्ट काफी संतोषजनक है. खासकर ग्रामीण इलाकों और सरकारी स्कूलों के बच्चों का प्रदर्शन देखकर उन्हें खुशी हुई है तो कुल मिलाकर, 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% पास प्रतिशत के साथ एमपी बोर्ड ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है जो बच्चे फेल हुए हैं.वे सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें