Last Updated:
पिछले एक दशक में वानखेड़े स्टेडियम में कुल 80 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें बल्लेबाजों ने कुल 1221 छक्के जड़े हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि यहाँ हर मैच में औसतन 15 से ज्यादा छक्के लगते हैं. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहाँ गेंदबाजों के लिए बच पाना बेहद मुश्किल होता है, जबकि प्रशंसकों के लिए यह मनोरंजन का सबसे बड़ा केंद्र है
आईपीएल में इस मैदान पर औसतन लगते है हर मैच में 15 छक्के
नई दिल्ली.आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला भले ही पिछली बार की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी पर हो पर लोगों को इंतजार टी-20 फॉर्मेट में उस मैदान पर होने वाले मैच का रहता है जहां छक्के लगाना सबसे आसान है. हाल हीं में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में कुल 35 छक्क लगे. बात हो रही है मुंबई केमैरीन ड्राइव पर बने ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम की.
वानखेड़े स्टेडियम की लाल मिट्टी और समुद्र से आने वाली ठंडी हवाएं हमेशा से बल्लेबाजों की पसंदीदा रही हैं। जब बात आईपीएल (IPL) की हो, तो मुंबई का यह मैदान छक्कों की बारिश के लिए जाना जाता है. पिछले 10 सालों के आंकड़े गवाह हैं कि यहाँ का रोमांच किसी भी अन्य मैदान से कम नहीं है.
वानखेड़े स्टेडियम: छक्कों का गढ़
पिछले एक दशक में वानखेड़े स्टेडियम में कुल 80 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें बल्लेबाजों ने कुल 1221 छक्के जड़े हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि यहाँ हर मैच में औसतन 15 से ज्यादा छक्के लगते हैं. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहाँ गेंदबाजों के लिए बच पाना बेहद मुश्किल होता है, जबकि प्रशंसकों के लिए यह मनोरंजन का सबसे बड़ा केंद्र है. वैसे वानखेड़े पर कुल 1726 छक्कों के साथ यह सूची में सबसे ऊपर है. यहाँ की ऊंचाई और छोटी बाउंड्री इसे ‘सिक्सर किंग’ बनाती है. एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई) में 1487 छक्के लगे हैं. ईडन गार्डन्स (कोलकाता) 1304 छक्कों के साथ यह तीसरे नंबर पर है.
वानखेड़े इन दिग्गजों के बीच अपनी एक अलग पहचान रखता है, जहाँ का ‘चेज’ (लक्ष्य का पीछा करना) पूरी दुनिया में मशहूर है.
रोहित शर्मा: वानखेड़े के असली ‘हिटमैन’
जब बात मुंबई की हो और रोहित शर्मा का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन नहीं. रोहित ने इस ऐतिहासिक मैदान पर अब तक 110 छक्के लगाए हैं. उनकी पुल शॉट और टाइमिंग वानखेड़े की स्टैंड्स में गेंद को पहुँचाने के लिए काफी है वह यहाँ के सबसे सफल और पसंदीदा खिलाड़ी हैं. रोहित के बाद, मुंबई इंडियंस के मौजूदा बैटिंग कोच और दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड का नाम आता है. उन्होंने अपनी पावर-हिटिंग से वानखेड़े में 85 छक्के जड़े हैं. पोलार्ड ने सालों तक मुंबई के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई और इस मैदान को अपना दूसरा घर बना लिया.
वहीं, सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए खेला है, इस सूची में अपनी जगह बनाए हुए हैं. अपने घरेलू मैदान पर सूर्या ने अब तक 61 छक्के लगाए हैं. उनके 360-डिग्री शॉट्स वानखेड़े के हर कोने में दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. वानखेड़े स्टेडियम सिर्फ एक क्रिकेट का मैदान नहीं, बल्कि छक्कों का एक उत्सव है. रोहित की क्लास, पोलार्ड की ताकत और सूर्या की चपलता ने इस मैदान को आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक वेन्यू में से एक बना दिया है. जैसे-जैसे आईपीएल का कारवां आगे बढ़ता है, वानखेड़े के ये आंकड़े और भी आसमान छूने के लिए तैयार हैं.