27 करोड़ी पंत, कैसे बनाएंगे IPL 2026 में रन? मिल गया बैटिंग ऑर्डर का टोटका

27 करोड़ी पंत, कैसे बनाएंगे IPL 2026 में रन? मिल गया बैटिंग ऑर्डर का टोटका


होमखेलक्रिकेट

27 करोड़ी पंत, कैसे बनाएंगे IPL 2026 में रन? मिल गया बैटिंग ऑर्डर का टोटका

Last Updated:

Rishabh Pant IPL 2026: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और उन्होंने यह भी कहा कि जोखिम लेकर खेलने की बजाय उन्हें आगामी आईपीएल में निरंतरता पर फोकस करना चाहिए.

Zoom

ऋषभ पंत IPL 2026 के लिए कमर कस चुके हैं

नई दिल्ली: 27 करोड़ के साथ दुनिया के सबसे महंगे प्लेयर बने ऋषभ पंत पिछले सीजन अपनी नई लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए बोझ साबित हुए थे. ऋषभ ने अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करके पिछले सीजन में चौथे नंबर से ओपनिंग और फिर लोअर ऑर्डर में भी किस्मत आजमाया था. पूरे सीजन भर फ्लॉप रहने के बाद आखिरी मैच में तीसरे नंबर पर 61 गेंद में नाबाद 118 रन की पारी पाए थे. अब 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 के लिए ऋषभ पंत को नई सलाह मिली है.

साउथ अफ्रीका और आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने जियो स्टार के ‘आईपीएल टुडे लाइव’ कार्यक्रम में कहा:

शायद पंत के लिए तीसरे नंबर पर खेलने का मौका हो. लगता है कि वह तीसरे नंबर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं. मैंने पिछले सीजन में उन्हें लखनऊ के लिए तीसरे नंबर पर खेलते देखा जब निकोलस पूरन चौथे नंबर पर उतरे थे. लखनऊ टीम की 2026 की नीलामी को देखें तो उनके पास टॉप ऑर्डर पर पंत के साथ एडेन माक्ररम, मिचेल मार्श और पूरन जैसे धुरंधर हैं. पंत को अपना प्रभाव और छोड़ना होगा.

ऋषभ पंत पिछले सीजन में सुपर फ्लॉप रहे थे

ऋषभ पंत के पास शॉट्स की कोई कमी नहीं
लखनऊ सुपर जायंट्स को एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से पहला मैच खेलना है. डुप्लेसी ने कहा, ‘पंत अपार प्रतिभा का धनी है. टेस्ट क्रिकेट में उसे बल्लेबाजी करते देखो तो लगता है कि उसके पास सारे शॉट्स हैं, उसके दिमाग में कई विकल्प चल रहे होते हैं, उसे लगता है कि वह मैदान के किसी भी हिस्से में हर गेंद पर छक्का लगा सकता है.’

पंत जरूरत से ज्यादा रिस्क लेते हैं: फाफ
उन्होंने कहा, ‘लेकिन टी-20 बल्लेबाजी में आपको रणनीति बनानी होती है. महान टी-20 बल्लेबाजों को देखो जो यह सोचते हैं कि कब चौके-छक्के लगाने हैं और कहां उनकी कमजोरी है जिस पर वे काम करते हैं. पंत को खेलते देखो तो लगता है कि वह किसी भी समय आउट हो सकता है क्योंकि वह इतना जोखिम लेता है, उसे टेस्ट की ही तरह टी-20 में भी एक रणनीति लेकर खेलना होगा. हर गेंद पर जोखिम लेने की जरूरत नहीं है, उसे निरंतरता पर काम करना होगा.’

(एजेंसी से इनपुट के साथ)

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link