इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर फर्जी एग्रीमेंट बनाकर दुकान पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों ने पीड़िता को पुलिस का नाम लेकर धमकाया था। पुलिस के अनुसार गरीब नवाज कॉलोनी निवासी यास्मीन बी की शिकायत पर सितारा खान और रफीक खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के पति की 2020 में मौत हो चुकी है। सामान रखने के लिए दी थी दुकान यास्मीन बी ने बताया कि उन्होंने दुकान सामान रखने के लिए आरोपियों को दी थी। सामान निकालने के बाद भी दोनों ने दुकान पर ताला लगाकर कब्जा बनाए रखा। पीड़िता ने चाबी मांगी तो आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में उन्होंने दुकान खोलकर उसमें अपना सामान रख लिया और उसे अपनी संपत्ति बताने लगे। पुलिस का नाम लेकर दी धमकी रफीक खान ने पीड़िता से कहा कि वह पुलिस वालों से जुड़ा है। ज्यादा विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद आरोपियों ने एक एग्रीमेंट पेश किया, लेकिन पुलिस जांच में वह फर्जी पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन कब्जा करने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link