डबरा में शुक्रवार को 2 घंटे बिजली कटौती: रेलवे अंडरग्राउंड क्रॉसिंग केबल कार्य के चलते दोपहर एक बजे से बंद रहेगी सप्लाई – Dabra News

डबरा में शुक्रवार को 2 घंटे बिजली कटौती:  रेलवे अंडरग्राउंड क्रॉसिंग केबल कार्य के चलते दोपहर एक बजे से बंद रहेगी सप्लाई – Dabra News




डबरा शहर के बड़े हिस्से में शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी ने 33 केवी डबरा सिटी फीडर पर रेलवे अंडरग्राउंड क्रॉसिंग के केबल कार्य के कारण यह शटडाउन लिया है। इस आवश्यक संधारण कार्य के दौरान शहर के आधा दर्जन फीडरों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। छह फीडरों से जुड़ी सप्लाई रहेगी बंद बिजली कंपनी के अनुसार 33/11 केवी बस स्टैंड उपकेंद्र से निकलने वाले प्रमुख फीडरों की सप्लाई रोकी जाएगी। इसमें डबरा सिटी, सुभाषगंज, रामगढ़, पिछोर, बुजुर्ग और टेकनपुर फीडर शामिल हैं। इन फीडरों के बंद रहने से संबंधित क्षेत्रों में दोपहर के समय कामकाज प्रभावित होगा। शहर की इन कॉलोनियों में रहेगा पावर कट कटौती के कारण ऊषा कॉलोनी, गीता टॉकीज क्षेत्र, ठाकुर बाबा रोड, सर्राफा और रामगढ़ में बिजली नहीं रहेगी। इसके साथ ही हनुमानगंज डांडा, गणेश कॉलोनी, सुभाषगंज, जंगीपुरा, कमलेश्वर कॉलोनी, बुजुर्ग रोड और शिक्षक कॉलोनी भी प्रभावित होंगे। नंदू का डेरा, विवेकानंद कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी और तहसील परिसर में भी सप्लाई बंद रहेगी। मुख्य मार्ग और सरकारी दफ्तरों में भी असर नगरपालिका मेन रोड, कृष्णपुरा, गोयल एजेंसी के पास का क्षेत्र और शिव कॉलोनी में भी 2 घंटे कटौती प्रस्तावित है। बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता को देखते हुए कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं को समय रहते जरूरी कार्य निपटाने की सलाह दी गई है।



Source link