बड़वानी | उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शहर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एसबीएन शासकीय पीजी कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुरूआत प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने की। अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा चौहान हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्याम नाईक ने बताया इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विशिष्ट विषयों की शिक्षा के साथ ऐसी रचनात्मक व जागरूकता गतिविधियां शिक्षण संस्थानों में जरूरी हैं, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिलती है। ऑनलाइन क्विज का संचालन गणित विभाग के प्रो. कदम सिंह डोडवा व भौतिकी विभाग के डॉ. कानू बड़ोले द्वारा किया जा रहा है। यह क्विज विद्यार्थियों के लिए 30 मार्च तक जारी रहेगी।
Source link