चैत्र नवरात्रि की नवमी पर भक्तों ने किया हवन-पूजन: रायसेन में मां भगवती की विधि-विधान से पूजा, कन्या पूजन भी हुआ – Raisen News

चैत्र नवरात्रि की नवमी पर भक्तों ने किया हवन-पूजन:  रायसेन में मां भगवती की विधि-विधान से पूजा, कन्या पूजन भी हुआ – Raisen News




चैत्र नवरात्रि की नवमी पर शुक्रवार को रायसेन में देवी मंदिरों और घरों में भक्तों ने हवन-पूजन किया। इस अवसर पर मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने मंत्रों का जाप किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में घंटे और शंख की ध्वनि से पवित्रता बढ़ गई। राम मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले के प्रमुख मंदिरों जैसे मां छोले वाली, कंकाली धाम और मां हिंगलाज में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु फूल, माला, अगरबत्ती, कपूर और नारियल लेकर मंदिरों में पहुंचे। उन्होंने मिश्र तालाब स्थित देवी मंदिर, खेड़ापति माता मंदिर और जिला न्यायालय परिसर के माता मंदिर में भी पूजा की और जल चढ़ाकर खीर-पुरी का भोग अर्पित किया।



Source link