नरवाई जलाने पर सख्ती, 13 किसानों पर होगी कार्रवाई: हरदा के सोनखेड़ी में सामूहिक दहन, प्रशासन ने अर्थदंड किया प्रस्तावित – Harda News

नरवाई जलाने पर सख्ती, 13 किसानों पर होगी कार्रवाई:  हरदा के सोनखेड़ी में सामूहिक दहन, प्रशासन ने अर्थदंड किया प्रस्तावित – Harda News




हरदा में नरवाई जलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम सोनखेड़ी के 13 किसानों पर तहसीलदार राजेंद्र पंवार ने अर्थदंड लगाने की कार्रवाई प्रस्तावित की है। यह घटना 26 और 27 मार्च की दरमियानी रात को हुई थी। तहसीलदार पंवार ने बताया कि इन 13 किसानों ने सामूहिक रूप से अपने खेतों की नरवाई (फसल अवशेष) जलाई थी। इससे एक ओर पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंची है, वहीं दूसरी ओर कलेक्टर द्वारा भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत जारी आदेश का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों ने सामूहिक रूप से यह कृत्य कर राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भय पैदा किया। इसके अतिरिक्त, राजस्व विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों और शिकायतकर्ताओं को देख लेने और जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इन व्यक्तियों द्वारा अप्रिय घटना कारित करने की पूरी संभावना है। तहसीलदार ने 27 मार्च, 2026 को अपने ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से गोपनीय रूप से इस कृत्य की जानकारी प्राप्त की थी, जिसकी पुष्टि ग्राम कोटवार ने भी की है। अतः इन व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक और अर्थदंड की कार्रवाई किया जाना उचित होगा। वस्तुस्थिति का प्रतिवेदन अग्रिम कार्रवाई हेतु एसडीएम हरदा को प्रेषित किया गया है। इन किसानों पर की जा रही है कार्रवाई



Source link