रायसेन में दिन का तापमान 38 डिग्री के पार: लोगों को रात में भी हो रहा गर्मी का एहसास; अगले 5 दिन कोई बड़ा बदलाव नहीं – Raisen News

रायसेन में दिन का तापमान 38 डिग्री के पार:  लोगों को रात में भी हो रहा गर्मी का एहसास; अगले 5 दिन कोई बड़ा बदलाव नहीं – Raisen News




रायसेन में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 2.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 20.4 डिग्री पर पहुंच गया। रात का पारा 20 डिग्री के पार जाने से अब लोगों को रात के समय भी गर्मी का अहसास होने लगा है। इससे नींद और आराम प्रभावित हो रहा है। गर्मी से बचाव के लिए लोग कूलर और एयर कंडीशनर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके अतिरिक्त, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान-मध्य पाकिस्तान क्षेत्र में ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, 28 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से रायसेन में आंशिक बादल छाने और तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इससे पारे में कुछ हद तक कमी आ सकती है। फिलहाल, लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



Source link