मैहर में किसान के खलिहान में आग: चने की फसल जली, डायल 112 टीम और ग्रामीणों ने पाया काबू – Maihar News

मैहर में किसान के खलिहान में आग:  चने की फसल जली, डायल 112 टीम और ग्रामीणों ने पाया काबू – Maihar News




मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 में किसान उमाकांत तिवारी के खलिहान में रखे चने में आग लग गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। डायल 112 के चालक रामधनी वर्मा और प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामनगर की फायर ब्रिगेड खराब होने के कारण समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। फिलहाल, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किसान और स्थानीय लोग प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित राहत प्रदान करने की मांग कर रहे हैं।



Source link