Last Updated:
Virat Kohli and Ishan kishan conversation: आईपीएल 2026 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की है. मुकाबले में 202 रन के लक्ष्य को विराट कोहली की तूफानी 69 रन की पारी कम दम पर टीम ने 15.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
विराट कोहली ने मैच हराने के ईशान किशन के कान में क्या कहा
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 94 बॉल में 202 रन का लक्ष्य हासिल कर धमाका कर दिया. बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी टीम ने चेज मास्टर विराट कोहली की तूफानी पारी के दम पर ये जीत हासिल की. देवदत्त पडिक्कल की 26 गेंद में 61 रन की शानदार पारी और विराट कोहली की नाबाद 69 रन की मास्टर क्लास अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के सीजन ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया.
पडिक्कल और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंद में 101 रन जोड़े, जिससे आरसीबी ने 202 रन का लक्ष्य महज 15.4 ओवर में हासिल कर लिया. मेजबान टीम ने 203/4 रन बनाकर अपने खिताब बचाव की शुरुआत शानदार अंदाज में की. फिल सॉल्ट के जल्दी आउट होने के बाद कोहली और पडिक्कल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा दिखाया. दोनों की बल्लेबाजी का अंदाज एकदम अलग था. कोहली ने हर्षल पटेल के एक ओवर में 6, 4, 4, 4 लगाकर मैच को एकतरफा बना दिया.
Finishing off in style, the Virat Kohli way 👌👌