कार में आग से ससुर-बहु समेत मासूम जिंदा जले: बालाघाट में मां-बेटे गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; कार गढ्ढे में गिरने के बाद फैली आग – Balaghat (Madhya Pradesh) News

कार में आग से ससुर-बहु समेत मासूम जिंदा जले:  बालाघाट में मां-बेटे गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; कार गढ्ढे में गिरने के बाद फैली आग – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट जिले में बैहर-मलाजखंड रोड पर शनिवार देर रात कार दुर्घटनाग्रस्त होकर जल गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में नगारची केलकर (65), सविता केलकर (28) और मासूम अभि (3) केलकर शामिल हैं। घायलों में कार चालक सीतम केलकर (30) और उसकी मां नानाबाई केलकर (60) की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए पड़ोसी जिले गोंदिया ले जाया गया है। एक अन्य बच्ची पूर्वी राहांगडाले (8) सुरक्षित बताई जा रही है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बैहर अस्पताल भेजा गया है। कार सड़क से नीचे उतरने के बाद आग घटना बैहर-मलाजखंड मार्ग पर केवलारी चौराहे के पास हुई। बताया जाता है कि चलती कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और उसमें तुरंत आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। परिवार संग गांव लौटते समय हादसा कार चालक सीतम केलकर अपने गहग्राम पोंडी (परसवाड़ा) से पौनी (मलाजखंड) जा रहा था। पौनी में उसकी वेल्डिंग की दुकान है। वह तीन दिन पहले अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पोंडी आया था। देर रात वह अपने माता-पिता, पत्नी, मासूम बेटे और पड़ोसी बच्ची पूर्वी के साथ अपनी ऑल्टो कार से पौनी लौट रहा था। राहगीरों ने कांच तोड़कर मा-बेटे को निकाला राहगीरों ने किसी तरह खिड़की के शीशे तोड़कर सबसे पहले पूर्वी राहांगडाले को बाहर निकाला। इसके बाद चालक सीतम केलकर और उसकी मां नानाबाई केलकर को भी बचाया गया। हालांकि, आग की लपटें तेज होने के कारण नगारची केलकर, सविता केलकर और अभि केलकर कार के अंदर ही फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों का बैहर अस्पताल में पीएम कराया जाएगा। जबकि घायलों को ईलाज के लिए भेजा गया है।



Source link