Last Updated:
IPL 2026 Who is Aniket Verma : झांसी के 24 साल के युवा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 18 गेंद में 43 रन बनाकर मैच का रुख ही बदल दिया. अनिकेत की सफलता में उनके चाचा का बहुत बड़ा हाथ है. छोटी उम्र में मां को गंवाया और फिर उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली.
मां की मौत,पिता ने की दूसरी शादी, चाचा बने फरिश्ता, रुला देगी अनिकेत की कहानी
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन का पहला मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. विराट कोहली चेज मास्टर ने टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाई. मैच हारने के बाद भी हर तरफ अनिकेत वर्मा की चर्चा हो रही है. झांसी के 24 साल के युवा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 18 गेंद में 43 रन बनाकर मैच का रुख ही बदल दिया. अनिकेत की सफलता में उनके चाचा का बहुत बड़ा हाथ है. छोटी उम्र में मां को गंवाया और फिर उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली. अनिकेत को क्रिकेटर बनाने का सपना चाचा ने देखा और पूरा भी कर दिखाया.
अनिकेत वर्मा के चार बड़े छक्कों ने उन्हें इंटरनेट पर रातों-रात स्टार बना दिया. आईपीएल की चमक-दमक तक पहुंचने का अनिकेत का सफर हिम्मत और जज्बे की कहानी है. महज तीन साल की उम्र में मां को खोने के बाद अनिकेत का पालन-पोषण उनके चाचा ने किया. आर्थिक तंगी और खेल सुविधाओं की कमी के बावजूद, अनिकेत भारतीय क्रिकेट के नए “फिनिशर” बनकर उभरे हैं.
Making us dance to his t̶u̶n̶e̶s̶ bat flows 🧡👌