Last Updated:
burhanpur Famous Fruit: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मिलने वाला खिरनी फल गर्मी के दिनों में लोगों की पहली पसंद बन गया है. यह फल सिर्फ 10-15 दिन के लिए बाजार में आता है और ₹400 किलो तक बिक रहा है. स्वाद में मीठा और शरीर को ठंडक देने वाला यह फल आम और सेब को भी टक्कर दे रहा है. ग्रामीण इलाकों से लाकर इसे बाजार में बेचा जाता है, जहां इसकी भारी डिमांड रहती है. जानिए खिरनी फल के फायदे, खासियत और क्यों इसे ‘जंगल का राजा’ कहा जाता है.
MP Famous Fruit: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर इलाके में गर्मी आते ही एक ऐसा फल बाजार में आता है, जो स्वाद और डिमांड के मामले में आम और सेब को भी टक्कर दे देता है. इस खास फल का नाम है खिरनी. भले ही शहरों में यह कम दिखता हो, लेकिन निमाड़ इलाके में इसकी जबरदस्त डिमांड रहती है.
सिर्फ 15 दिन का मेहमान
खिरनी की सबसे खास बात ये है कि यह साल में सिर्फ 10-15 दिन के लिए ही बाजार में आता है. जैसे ही यह फल दिखाई देता है, लोग इसे खरीदने के लिए टूट पड़ते हैं. इस बार इसकी कीमत करीब ₹400 प्रति किलो तक पहुंच गई है, फिर भी लोग इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं.
स्वाद में मीठा, शरीर के लिए फायदेमंद
यह फल बाहर से पीला और अंदर से सफेद होता है. आकार में छोटा करीब 1 से डेढ़ इंच लेकिन स्वाद में बेहद मीठा. फल बेचने वाली सरस्वती बाई बताती हैं कि इसे “जंगल का राजा” कहा जाता है. गर्मी में यह शरीर को ठंडक देता है और तापमान संतुलित रखने में मदद करता है, इसलिए लोग इसे खूब पसंद करते हैं.
जूस भी बनता है सुपरहिट
खिरनी सिर्फ ऐसे ही नहीं खाई जाती, बल्कि इसका जूस भी लोगों के बीच काफी फेमस है. थोड़ा शक्कर डालकर इसका जूस तैयार किया जाता है, जो गर्मी में राहत देता है. स्थानीय लोग इसे हेल्दी और टेस्टी दोनों मानते हैं.
जंगल से बाजार तक
यह फल मुख्य रूप से जंगलों में पाया जाता है. ग्रामीण इलाकों के लोग इसे तोड़कर बाजार में बेचने लाते हैं. शहरों में इसके पेड़ कम देखने को मिलते हैं, इसलिए यह और भी खास बन जाता है.
क्यों बन गया लोगों का फेवरेट?
कम समय के लिए मिलने वाला, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद इन तीन वजहों से खिरनी आज निमाड़ का स्टार फल बन चुका है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें