RCB के हाथ लगा प्लेऑफ में पहुंचने का सीक्रेट… पहले मैच से शुरू कर दी तैयारी

RCB के हाथ लगा प्लेऑफ में पहुंचने का सीक्रेट… पहले मैच से शुरू कर दी तैयारी


होमखेलक्रिकेट

RCB के हाथ लगा प्लेऑफ में पहुंचने का सीक्रेट… पहले मैच से शुरू कर दी तैयारी

Last Updated:

आईपीएल के लीग स्टेज में 14 मैच होते हैं. इसके बाद प्लेऑफ खेला जाता है. इसे भी इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों में से जो हारता है उसे दूसरा मौका मिलता है. टॉप पर पहुंचने के लिए जिस सीक्रेट वेपन की जरूरत होती है, RCB के हाथ इस बार वो पहले मैच से ही लग गया है.

Zoom

IPL का 2024 सीजन याद होगा. केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी थी. चौथे नंबर के लिए लड़ाई थी. दावेदार टीमें थीं आरसीबी, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपर जाइंट्स. आखिरी लीग मैच आरसीबी और LSG के बीच खेला गया.

ये मैच LSG जीतती तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाती, मगर जीत गई आरसीबी और पेंच फंस गया. प्लेऑफ की चारों टीमों के 14 प्वाइंट थे, सभी ने सात मैच जीते थे और सात हारे थे. प्वाइंट टेबल के आधार पर आरसीबी ने बाजी मारी, क्योंकि उनका रन रेट बाकी तीनों टीमों से ज्यादा था.

पिछले सीजन में भले ही आरसीबी को नेट रन रेट से कोई फर्क नहीं पड़ा हो, मगर RCB के खिलाड़ी ये जानते हैं कि अगर पेंच फंसा तो यही सीक्रेट काम आने वाला है. शायद इसीलिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच से ही बेंगलुरु ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से दिए गए 201 रन के चेज को बैंगलोर ने महज 15.4 ओवर में हासिल कर NRR में +2.907 की बढ़त ले ली है. पहले मैच की ये बढ़त आरसीबी के लिए पूरे टूर्नामेंट में गेम चेंजर साबित हो सकती है.

आईपीएल के लीग स्टेज में 14 मैच होते हैं. इसके बाद प्लेऑफ खेला जाता है. इसे भी इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों में से जो हारता है उसे दूसरा मौका मिलता है. अब आईपीएल के इतिहास की बात करें तो ज्यादातर सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप-4 टीमों की रैकिंग या नॉकआउट में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला नेट रन रेट के आधार पर ही हुआ है. ऐसे में किसी भी टीम के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. पहले मैच से +2.907 NRR से बेंगलौर ने एक बहुत बड़ा बफर ले लिया है. यहां से अगर टीम सम्माजनक जीत या हार दर्ज करती रही मसलन 20-30 रन से तो उसके रन रेट पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला.

सनराइजर्स बनाम आरसीबी मैच 

आरसीबी के पास पहले ही मैच से +2.907 का नेट रन रेट है. यानी अपने अगले मैचों में आरसीबी थोड़े बहुत अंतर से हार भी जाए तो उसके रन रेट पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला. हां अगर हार का अंतर 100 रन से ज्यादा हुआ या 8 से 10 विकेट से हार हुई तो ही रन रेट में गिरावट हो सकती है, हालांकि जिस तरह से आरसीबी खेल रही है उसे देखकर ऐसा मुमकिन नहीं लगता. यानी आरसीबी अपने अगले मैचों में रन रेट की चिंता किए बिना खेल सकती है.



Source link