लवकुशनगरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
लवकुशनगर-महोबा रोड वर्षों से उखड़ा पड़ा है। ठेकेदार द्वारा रोड उखाड़कर अधूरा काम छोड़ देने से यह यूं ही पड़ा है। शासन ने एक दूसरी कंपनी को काम दिया है, लेकिन अभी नए ठेकेदार ने भी कार्य शुरू नहीं किया है। जिससे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अति व्यस्ततम इस महोबा-लवकुशनगर रोड को पूर्व में ठेकेदार ने उखाड़ कर निर्माण कार्य शुरू किया। इसके बाद अधूरा काम छोड़ दिया। लोगों द्वारा लगातार संघर्ष, ज्ञापन आदि देने के बाद गुजरात की एक कंपनी को काम मिला है, कंपनी के नाम वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है। लेकिन बरसात का मौसम खत्म हो जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
धूल से श्वांस संबंधी रोगों का खतरा
इस उखड़े पड़े रोड पर जब भी कोई वाहन निकलता है तो धूल के गुबार उठते हैं। जिससे रोड किनारे के रहवासियों, दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं लगातार धूल के गुबार उठने से श्वांस संबंधी बीमारियों का खतरा बना रहता है।
इस संबंध में लवकुशनगर एसडीएम अविनाश रावत का कहना है कि वर्क ऑर्डर हो गया है। एक सप्ताह में महोबा रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।