A young man who had gone to collect his luggage was beaten up | सामान लेने गए युवक को रोककर पीटा

A young man who had gone to collect his luggage was beaten up | सामान लेने गए युवक को रोककर पीटा


पृथ्वीपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत विरौरापहाड़ गांव में किराना दुकान से सामान खरीदकर घर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायत विरोरापहाड़ निवासी कैलाश अहिरवार ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पत्नी कमला अहिरवार और काशीराम अहिरवार की कहा सुनी हो गई थी और उनका लड़का करन रात 8 बजे किराना दुकान से सामान लेकर घर आ रहा था। तभी रास्ते में काशीराम ने उसे रोक लिया और गाली गलाैज करना शुरूकर दी। विरोध करने पर जमकर मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की रिर्पोट पर धारा 341, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link