Students can be involved in the admission process | छात्र प्रवेश प्रक्रिया में हो सकते हैं शामिल

Students can be involved in the admission process | छात्र प्रवेश प्रक्रिया में हो सकते हैं शामिल


टीकमगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सीएलसी तृतीय चरण स्नातक स्तर 9 अक्टूबर से एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 14 अक्टूबर से आयोजित है। सीएलसी तृतीय चरण के अंतर्गत रिक्त सीटें ओपन श्रेणी की होगी। प्रथम चरण में आवंटन प्राप्त प्रवेश नहीं लेने वाले आवेदक पुनः महाविद्यालय, पाठ्यक्रम का विकल्प (रिच्वाईस फिलिंग) कर प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। सीएलसी प्रथम चरण में विकल्प देने वाले आवेदक जिन्हें प्रवेश नहीं मिला है अथवा प्रवेश सूची में नाम आने के बाद प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया है वे भी पुनः महाविद्यालय, पाठ्यक्रम का विकल्प (रिच्वाईस फिलिंग) कर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। 12वी परीक्षा में पूरक तथा रूक जाना नहीं से उत्तीर्ण आवेदक भी पंजीयन एवं सत्यापन कराकर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकेंगे। सीएलसी तृतीय चरण के अंतर्गत स्नातक स्तर पर दिनांक 19 अक्टूबर को तथा स्नातकोत्तर स्तर पर दिनांक 24 अक्टूबर को दाेपहर 12 बजे महाविद्यालय में रिक्त सीटों के आधार पर आवेदकों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। आवेदक जिनको सीट आवंटित हो जाएगी वो दूसरे दिवस के सुबह 11 बजे के पहले ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। अन्यथा की दशा में आवेदक का नाम मेरिट सूची से विलोपित हो जाएगा।



Source link