2021 Toyota Innova Crysta 15 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानें इसके फीचर्स | business – News in Hindi

2021 Toyota Innova Crysta 15 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानें इसके फीचर्स | business – News in Hindi


नई दिल्ली. Toyota एक बार फिर से विश्व के कार बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 15 अक्टूबर को अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Innova Crysta का अपडेट वर्जन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी Innova Crysta को सबसे पहले इंडोनेशिया में लॉन्च करेगी, जिसके बाद ये पूरे विश्व में लॉन्च की जाएगी. नई Innova Crysta की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें कई खास बदलाव किए गए हैं.

आपको बता दें भारत में नई इनोवा क्रिस्टा नवंबर में लॉन्च हो सकती है. भारत में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016 में लॉन्च हुई थी जिसके बाद इसमें कई अपडेट करना बाकि है. नए इनोवा क्रिस्टा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किये जा सकते हैं. इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट का आकार वाहन के वर्तमान संस्करण के समान हो सकता है.
Innova Crysta के फेसलिफ्ट वर्जन में क्या है अपडेट जानिए

Innova Crysta के फेसलिफ्ट वर्जन में एक बड़ा ग्रिल मिलता है, जो ड्यूल-टोन क्रोम और ब्लैक फिनिश में तैयार किया गया है. ग्रिल को भी नया डिजाइन दिया गया है, अब इसमें 5 स्लॉट मिलते हैं. ग्रिल के निचले भाग में क्रोम फिनिश दिया गया है.फेसलिफ्ट वर्जन में हेडलाइट के आकर को भी पहले वाली Innova के समान रखा गया है, लेकिन नए वर्जन में दोनों तरह एक प्रोजेक्टर लैंप के साथ एक हैलोजन लैंप भी दिया गया है. हेडलाइट के कोनों में क्रोम फिनिश दिया गया है. कार का रियर प्रोफाइल मौजूदा मॉडल के सामान ही है.

यह भी पढ़ें: होंडा ने ‘BigWing’ शोरूम तैयार किए, इनमें मिलेंगी 300CC-500CC की बाइक्स

अभी हाल ही में नए क्रिस्टा के फेसलिफ्ट वर्जन की इंडोनेशिया वर्जन की तस्वीरें सामने आई थी. जिसे वहां ‘किजांग’ के नाम से बेच जाता है. भारतीय मॉडल भी इसी के समान होगा. लेकिन इसमें बाजार के हिसाब से कुछ बदलाव किये जाएंगे.

Innova Crysta के फेसलिफ्ट के इंजन में किया बदलाव

नई इनोवा का इंटीरियर मौजूदा मॉडल से काफी मिलता है, लेकिन इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल सिस्टम, टीएफटी स्क्रीन जैसे कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि, फेसलिफ्ट वर्जन के इंजन में बदलाव करने की काफी कम संभावना है.

यह भी पढ़ें: अब नहीं रहेगा गाड़ी चोरी होने का डर! सिर्फ 799 रु में सुरक्षित करें अपना स्कूटर और बाइक

कंपनी इसे 2.4 लीटर डीजल और 2.7 लीटर साथ लाएगी. पेट्रोल में सिर्फ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स जबकि डीजल में ऑटोमेटिक के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा. हाल ही में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के सीएनजी वैरिएंट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. कंपनी पेट्रोल और डीजल के बाद अब देश की सबसे पॉपुलर एमपीवी को सीएनजी में उतारने की तैयारी कर रही है.

Innova Crysta कब होगी India में लॉन्च

भारत में, नई Innova Crysta  2021 में बिक्री के लिए आने की उम्मीद है. इसके अलावा, अपडेटेड फॉर्च्यूनर SUV भी अगले साल तक आने की उम्मीद है.





Source link