Video: गाजे-बाजे के साथ कर वसूली, खरगोन नगरपालिका की अनोखी पहल

Video: गाजे-बाजे के साथ कर वसूली, खरगोन नगरपालिका की अनोखी पहल

X

Video: गाजे-बाजे के साथ कर वसूली, खरगोन नगरपालिका की अनोखी पहल

arw img

रिपोर्ट- आशुतोष पुरोहित, खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन में कर वसूली को लेकर नगरपालिका की अनोखी पहल देखने को मिली. नगरपालिका की राजस्व विभाग की टीम मौजूदा वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन गाजे-बाजे से वसूली करने पहुंची. एमजी रोड स्थित व्यापारियों की दुकानों पर पहुंचकर बकाया राशि की वसूली की. राजस्व निरीक्षक राजेंद्र चौहान की अगवाई में टीम ने गाजे-बाजे के साथ वसूली की. न्यूज 18 से खास बातचीत में राजस्व निरीक्षक राजेंद्र चौहान ने कहा कि बाजे-गाजे के साथ वसूली लगातार जारी रहेगी. 16 करोड़ रुपये के टारगेट के मुकाबले नगरपालिका अब तक 10 करोड़ रुपये की ही वसूली कर पाई है.

Source link