वकील नाओ के फाउंडर एवं CEO अम्रतांश अग्रवाल ने दैनिक भास्कर और IIM इंदौर द्वारा आयोजित ‘उद्यम संवाद’ बिजनेस लीडरशिप प्रोग्राम को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि यहां सीखी मैनेजमेंट और लीडरशिप स्किल्स उन्हें बिजनेस में सीधे मदद कर रही हैं। वकील नाओ के फाउंडर और CEO अम्रतांश अग्रवाल कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें लीडरशिप और मैनेजमेंट से जुड़ी कई व्यावहारिक सीख हासिल हुई, जो आज उनके बिजनेस संचालन में काफी उपयोगी साबित हो रही है। अम्रतांश ने बताया कि IIM इंदौर का शैक्षणिक माहौल बेहद प्रेरणादायक है और यहां बिताए तीन दिन उनके लिए यादगार रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें लीडरशिप के गुण, मैनेजमेंट स्किल्स और बिजनेस को बेहतर तरीके से संचालित करने के नए दृष्टिकोण सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों से आए अनुभवी प्रोफेशनल्स और उद्यमियों से मिलने और संवाद करने का अवसर भी मिला, जिससे नई सोच और अनुभव साझा करने का मौका मिला। अम्रतांश अग्रवाल ने दैनिक भास्कर और IIM इंदौर की इस संयुक्त पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को सीखने और नेटवर्किंग का मंच मिलता रहे।
Source link